लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र में गुरुवार रात हुई कथित लूट के बाद पीड़ित ने बयान देकर घटना बताई। सुबह थाने से उसका दूसरा वीडियो वायरल कराया गया, जिसमें वह लूट की वारदात को गलत ठहराया रहा है। जिससे पुलिस अब संदेह और विवाद के घेरे में आ गई है।गफ्फार नगर निवासी राजकुमार पुत्र राम प्रसाद ने दावा किया था कि रात करीब 11 बजे घर लौटते समय तीन युवकों ने बाइक रोककर उन्हें गिरा दिया और 3500 रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह लूट की पूरी घटना बता रहे हैं। लेकिन इसके बाद सामने आए दूसरे वीडियो में वही राजकुमार लूट की घटना से इनकार करते दिखाई दे रहे हैं। यहीं से मामला नया मोड़ लेता है। पीड़ित का आरोप है कि यह दूसरा वीडियो पुलिस द्वारा दबाव बनाकर बनवाया गया है...