पहले लगाए स्मार्ट मीटर, अब बिना बताए गुल कर रहे बत्ती
उन्नाव, मार्च 25 -- उन्नाव। जिले में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पूरे साल उपभोक्ताओं से वसूली की सुध न लेने वाले विभाग को अब वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में अचानक टारगेट याद आ गया है। विभाग ने सवा पांच करोड़ रुपये के भारी-भरकम बकाये की वसूली के लिए प्रीपेड और स्मार्ट मीटर धारकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि करीब साढ़े 11 हजार उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर उनके कनेक्शन काटने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है। जिले के कुल 5.22 लाख कनेक्शनों में से 32 हजार को प्रीपेड प्रणाली में बदला जा चुका है। पहले चरण में शहर और शुक्लागंज के उपभोक्ताओं की बत्ती गुल की गई, लेकिन नतीजा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। विभाग के अनुसार, अब तक केवल 35 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही बकाया राशि जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.