नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव से ममता बनर्जी की पार्टी पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। नंदीग्राम के बाद रेजीनगर सीट से कैंडिडेट ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। ममता बनर्जी गुट के रबीउल आलम चौधरी ने अब पार्टी छोड़ने का भी ऐलान कर दिया है। वह आज ही दोपहर तीन बजे पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ममता का साथ छोड़ने के बाद वह किस पार्टी में जाएंगे। आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले नंदीग्राम विधानसभा सीट के लिए ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने भी उपचुनाव की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि नामांकन वापस लेने का फैसला उन्होंने खुद ममता बनर्जी से बातचीत के बाद लिया है।नंदीग्राम सीट ममता के लिए कितना महत्वपूर्ण? नं...