कानपुर, दिसम्बर 3 -- सांसद और महापौर के बीच मंगल भवन को लेकर भले ही रार छिड़ी हो मगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शहरवासियों को नई कहानी दिखी। महापौर ने अपने फेसबुक हैंडल पर सांसद रमेश अवस्थी को जन्मदिन की शुभकामनाएं पोस्ट कीं। जवाब में सांसद को बधाई देने वालों की झड़ी लग गई। सांसद ने भले ही महापौर से सीधी बात की हो या न की हो मगर महापौर की बधाई के जवाब में फेसबुक पर ही आभार जता दिया। महापौर प्रमिला पांडेय ने फेसबुक पर सोमवार को पोस्ट किया-'कानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रमेश अवस्थी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं...प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों...'। महापौर ने इसी पोस्ट के साथ एक फोटो भी अपलोड की है जिसमें वह और सांसद एक साथ बैठे दिख रहे हैं। इसी पोस्ट के जवाब में रमेश अवस्थी ने लिखा-'आपकी शु...