मथुरा, मार्च 12 -- मथुरा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजीव ऐकेडमी के सामने ग्रीन लेंड पर बनाई जा रही कालोनी में जमीन फरोख्त पर रोक लगाने के बाद, अब मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने जमीन पर बोर्ड भी लगा दिया है। इस बोर्ड में लोगों से इस कालोनी में जमीन ना खरीदने की अपील भी की गई है। विदित है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के गांव छरोरा थाना जैंत के अंतर्गत दो बीघा से ज्यादा क्षेत्रफल में डेम्पियर नगर निवासी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से भू-विभाजन कर सड़क का निर्माण कर अवैध रूप से ग्रीनलैंड, भूमि जो कि मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के महायोजना 2031 के नक्शे में ग्रीनलैंड के रूप में दर्ज है, में आवासीय कॉलोनी स्थापित की जा रही है जो कि अनधिकृत कॉलोनी है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास अधिनियम 1973 की धारा 14 के अधीन निर्...