मधुबनी, जून 10 -- झंझारपुर। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए बेरहमी से पीटने और जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरएस थाना में आवेदन देकर अपने पति, सास और गोतनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2021 से 2022 के बीच प्रशांत कुमार राउत ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। शादी से इनकार करने पर लखनौर थाना में कांड संख्या 59/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद आपसी सहमति से दोनों की मंदिर में शादी हुई और 18 अप्रैल 2022 को न्यायालय में कागजात बनवाए गए। शादी के बाद पीड़िता को एक पुत्र हुआ, जो अभी चार वर्ष का है。

दहेज की मांग विवाहिता का आरोप है कि पिछले एक ...