घाटशिला, नवम्बर 11 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा चैंपियंस लीग (बीसीएल) सीजन-4 का शुभारंभ सोमवार को वीणापाणी स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक देवीपद उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच केडूकोचा टाइटन्स और बांकदह लायंस के बीच खेला गया, जिसमें केडूकोचा टाइटन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। एक दिन में तीन मैच खेले जा रहे हैं, जिससे दर्शक पूरे दिन खेल का आनंद ले रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक देवीपद उपाध्याय ने कहा कि बहरागोड़ा अब खेल प्रतिभाओं का गढ़ बन रहा है। बहरागोड़ा क्रिकेट लीग ने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया है। आने वाले समय में यहीं से खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार मिश्रा, खेल प्रेमी तरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.