मुकेश कुमार, जून 25 -- हरिद्वार के कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र में कांगड़ी फ्लाईओवर पर स्कूटर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गया। हादसे में स्कूटर सवार दादा-दादी और उनके छह वर्षीय पोते शिवा की मौत हो गई। एक ही पल में परिवार की खुशियां उजड़ गईं। मासूम शिवा की मां चार साल पहले घर छोड़ गई थी। तब से वह दादा-दादी की उंगली पकड़कर ही रोज स्कूल जाता था। प्रभारी सीओ कोतवाली श्यामपुर अवनी तिवारी ने बताया कि आर्यनगर उर्फ गाजीवाली निवासी वीर सिंह (52) अपनी पत्नी मंजू देवी (50) और छह वर्षीय पोते शिवा सिंह के साथ मंगलवार देर रात हरकी पैड़ी से प्रसाद बेचकर स्कूटर पर सवार होकर घर लौट रहे थे। कांगड़ी फ्लाईओवर पर उनका स्कूटर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से जा टकराया। यह भी पढ़ें- गंगोत्री के 150 KM करीब आएगा केदारनाथ धाम, बदरीनाथ की दूरी भी ...