बेंगलुरु, जून 27 -- कर्नाटक में एक शख्स की रहस्यमय मौत हो गई है। यह हादसा कर्नाटक के तुमकुरु जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। सड़क पर एक चलती हुई कार से पहले एक घायल महिला कूदी। थोड़ी देर के बाद ड्राइवर भी कार रोककर बाहर आ गया। इसके बाद कार में जोरदार धमाका हो गया। सभी को लगा कि किसी गड़बड़ी के चलते कार में ब्लास्ट हुआ होगा। लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि कार के अंदर एक शख्स और था, जिसकी जलने से मौत हो गई। अब इस शख्स की पहचान तो हो गई है, लेकिन उसकी मौत की असल वजह क्या है, इसको लेकर अभी राज बना हुआ है। वैसे संदेह है कि हादसे में मारे गए शख्स के पास बम था। फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजारपुलिस ने बताया कि अभी घटना की फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं मिली है। वहीं, मृतक की पहचान नागेंद्र (30) के रूप में हुई है। अधिकारियों को संदेह है कि सीरा तालु...