सहारनपुर, मार्च 23 -- गंगोह कोतवाली के गांव चमनपुरा स्थित शिव मंदिर से चोर दानपात्र तोड़कर लगभग 20 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। ग्रामीणों ने चोर का पीछा किया मगर वह हाथ नहीं आ सका। ब्रह्मपाल सैनी ने बताया कि रविवार दोपहर मंदिर बंद था। कुछ बच्चे मंदिर के बाहर खेल रहे थे तभी वहां पहुंचे बाइक सवार युवक ने मंदिर में पूजा अर्चना की, फिर दीवार पर लगे लोहे के दानपात्र को तोड़कर उसमें से रुपये निकाल लिए। बच्चों ने उसे रुपये निकालते देख शोर मचाया तो वह भाग निकला। ग्रामीणों ने उसका पीछा भी किया। मगर वह हाथ नहीं आया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...