संतकबीरनगर, अप्रैल 13 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव का आशिक मिजाज युवक पहले ड्राईवर साथी से रिश्ते प्रगाढ़ किया, फिर उसकी बहन से प्यार कर बैठा। चार दिन पूर्व किशोरी को प्यार के जाल में फांस कर भगा ले गया। इधर मामला पुलिस तक पहुंचा और केस रजिस्टर होने के बाद पुलिसिया दबाव बढ़ा और दोनों मिल गए। पुलिस की विवेचना से रेप की धारा बढ़ी और आरोपी प्रेमी कारागार पहुंच गया।कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र का रहने वाला आरोपी 30 वर्षीय युवक पेशे से ड्राईवर है। जबकि कोतवाली क्षेत्र की ही रहने वाली किशोरी का भाई भी ड्राईवरी करता है। उसी वजह से चार साल पहले दोनों की जान पहचान हुई। फिर उसका ड्राईवर दोस्त के घर दावत खाने के बहाने आना-जाना शुरू हुआ। उसी दौरान उसकी नजर अपने दोस्त की बहन पर गड़ गई और प्यार कर बैठा। धीरे-धीरे ब...