रामगढ़, अप्रैल 20 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पहले बैसाख पर पतरातु बंगाली समिति ने रविवार को पीटीपीएस डैम के समीप स्थित वैली रेस्टोरेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीटीपीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य आनंद सेन ने की। जबकि संचालन श्रवंथी लाहा ने संभाला। दीप प्रज्वलन आभा रानी दत्ता और मंतोष नहा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महारानी सेन, ब्यूटी सिन्हा, बिपाशा घोष, श्रेयश्री दत्ता और स्वर्णिम दत्ता के स्वागत गीत से हुई। जिसने माहौल को उत्सवमय बना दिया। अपने संबोधन में अध्यक्ष आनंद सेन ने सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने और आपसी एकता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।इस यह भी पढ़ें- जलवायु टावर्स झाझरा में संस्कृति, संगीत और उत्साह का शानदार संगम दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मो...