गुना, जून 22 -- Guna triple death mystery: मध्य प्रदेश के गुना जिले से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के म्याना कस्बे में 2 दिनों के भीतर 3 शव मिलने से सनसनी फैल गई है। रविवार को एक मकान से एक वृद्ध का सड़ी-गली हालत में शव मिलने के बाद सोमवार को उसी परिसर के पास बने दूसरे कमरे से एक महिला और एक पुरुष के दो और शव बरामद हुए हैं। तीनों शवों के मिलने से इलाके में दहशत और कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।तेज दुर्गंध आने पर हुआ शक, देखा तो उड़ गए होश जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह म्याना के हनुमान मंदिर के पास स्थित एक मकान से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां एक शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला। मकान के बाहर ताला लगा होने के कारण मामला शुरू से...