पहले बाल कटवाने को लेकर दो युवकों में मारपीट
मेरठ, जून 20 -- थाना इंचौली के लावड़ चौकी क्षेत्र के देदवा गांव निवासी दो युवकों में पहले बाल कटवाने को लेकर शनिवार को नाई की दुकान में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में घायल युवक ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। चौकी पर दी तहरीर में देदवा गांव निवासी मोनू ने बताया कि वह गांव स्थित नाई की दुकान पर बाल कटवाने के लिए गया था। इस दौरान वहां पहुंचे गांव निवासी सूरज के साथ पहले बाल कटवाने को लेकर विवाद हो गया। जिस पर गांव निवासी सूरज ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चौकी इंचार्ज कुमार गौरव सिंह ने बताया की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.