हापुड़, अप्रैल 9 -- हापुड़। पश्चिम विक्षोभ के कारण दो दिन से हापुड़ में कभी रिमझिम बारिश तो कभी आसमान में बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं चल रही है। मंगलवार को रिमझिम बारिश के बाद बुधवार को हापुड़ के कई गांवों में सूखा ओला पड़ा। दो दिन बारिश और ओलावृष्टि होने हापुड़ में अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है, जिससे लोगों को अप्रैल के महीने में फरवरी जैसी गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। जिससे लोगों को कुलर-पंखे बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं। हापुड़ में अप्रैल की शुरूआत से ही मौसम पल-पल बदल रहा है। हापुड़ में मंगलवार को भी आसमान में काले बादल छा गए थे, इसके बाद दिनभर रूक-रूककर बारिश होती रही। वहीं, रातभर भी बादलों की गर्जना के साथ बारिश होती रही और तेज रफ्तार से ठंडी हवाएं चली। बुधवार को भी सुबह आसमान में बादल छाए, लेकिन दोपहर ...