पटना, अक्टूबर 3 -- बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया एक बार फिर अटक गई है। बिहार विधान परिषद चुनाव के चलते सामान्य ट्रांसफर का पोर्टल अभी नहीं खुलेगा। अभी एमएलसी चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू है। अब चुनाव आयोग से निर्देश मिलने के बाद ही सामान्य ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर टीचर ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया रविवार 4 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी। फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले सितंबर में बाढ़ की वजह से शिक्षकों के सामान्य तबादले की प्रक्रिया टाली गई थी। बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लाखों शिक्षकों को ट्रांसफर आवेदन के लिए अभी और इंतजार करना होगा। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की स्वीकृति मिलने के बाद ही शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की नई तारीख आएगी। अगर आयो...