हैदराबाद, जून 11 -- हैदरबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने एक प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी डी अरुण कुमार (48) को अपनी दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 10 जून की तड़के करीब 4:30 बजे मलकाजगिरि थाना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर 35 वर्षीय पत्नी पर बेरहमी से तीन गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।वारदात के बाद फरारी और गिरफ्तारी बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मलकाजगिरि जोन के डीसीपी सी एच श्रीधर ने बताया कि गहन प्रयासों के बाद आरोपी को मौला अली रेलवे स्टेशन के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। छापे...