बिजनौर, दिसम्बर 12 -- एक युवक को पहले एक बच्चे से पिटवाया गया और फिर अपने पक्ष के लोगों की भीड़ के बीच चप्पल मारने के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। मामला सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी दो युवकों को पकड़कर चालान कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार नांगल थाना क्षेत्र के गांव सोफतपुर में एक बच्चे को थप्पड़ मारने पर उसके परिजनों ने आरोपी दो लड़कों को डांटना शुरू कर दिया। लड़कों का आरोप था कि बच्चा उन्हें गालियां दे रहा था, लेकिन बच्चे के एक परिजन ने दोनों लड़कों को गाली देते हुए धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने पहले बच्चे से दोनों को लड़कों को चांटे लगवाने फिर खुद चप्पल निकालकर दोनों को मारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.