उरई, अगस्त 7 -- कोंच। संवाददाता कस्बा कोंच के एक ही मोहल्ले के प्रेमी जोड़े ने वैवाहिक बंधन में बंधने की परिजनों की बाधा को तोड़ प्रयागराज में आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई और कानूनी कार्रवाई से बचने को लेकर युवती ने वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले एक मोहल्ले र में रहने वाले प्रेमी युगल का प्यार परवान चढ़ा तो परिवार की रूकावटों और अड़चनों से बचने को लेकर दोनों ने भागने का फैसला किया। प्रेमी जोड़ा प्रयागराज पहुंचा जहां उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई। फिर युवती ने वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। युवती ने अपने परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। अगर उसके पति जीत या उसके खिलाफ कोई अनहो...