हरदोई, मार्च 31 -- पिहानी। कस्बे के मोहल्ला मिश्राना निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल जानकी प्रसाद के छोटे बेटे साहिल वर्मा ने यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर ली। उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर बनाया गया है। इस उपलब्धि पर परिजन ही नही कस्बे के लोगों में भी ख़ुशी की लहर है। साहिल के बड़े भाई शिक्षक रमेश वर्मा ने बताया कि भाई की इस सफलता से हर कोई गदगद है। बताया कि साहिल ने जवाहर नवोदय विद्यालय विद्यालय से पढ़ाई की। स्नातक की पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से की। फिर पीसीएस की तैयारी कर रहे थे। अपनी लगन और मेहनत से पहले ही प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की। तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटे साहिल वर्मा की सफलता लोगों में खुशी का माहौल है। सभासद प्रतिनिधि मनोज मिश्रा ने कहा कि साहिल वर्मा ने हम सभी गौरवांवित किया है। उनसे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।...