गंगापार, जनवरी 31 -- गुलालपुर गांव निवासी एवं राजाराम तिवारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुलालपुर के प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी के पुत्र प्रशांत तिवारी उल्यानोवस्क स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी रूस से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त किया। भारत लौटने के बाद विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा एफएमजीई जनवरी 2026 में पहले ही प्रयास में 201 अंक अर्जित कर सफलता हासिल किया है। प्रशांत तिवारी ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। शिक्षक रमेश कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार मिश्रा, रामदत्त तिवारी, प्रयाग दत्त तिवारी, आशुतोष तिवारी आदि लोगों ने खुशी व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...