गंगापार, दिसम्बर 22 -- गांव का एक युवक अपने गांव की युवती से पहले प्यार किया, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। समझौता के बाद युवती के बहन के घर जाकर युवती से जबरदस्ती किया उसके विरोध पर मारपीट किया। कानूनी कारवाई के लिए थाने में तहरीर देकर युवती ने न्याय की गुहार लगाई है। बहरिया थाना के एक युवक गांव के ही युवती से बात करते करते प्यार कर बैठा और उससे रोज मिलने लगा। फोन से भी दोनों बात करने लगे। आरोप है कि युवक युवती से शादी का झांसा देकर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह युवती के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती ने शादी का करने दबाव बनाया तो युवक और उसके परिजन शादी करने से इंकार दिया। गांव में पंचायत के बाद समझौता हुआ कि युवक और युवती आज से नही मिलेंगे। आरोप है युवक आए दिन युवती का पीछा करता रहता था। परेश...