गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- मोदीनगर, संवाददाता। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार रात जल्दी पेट्रोल न देने से नाराज स्कूटी सवार युवकों ने सेल्समैन पर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पंप कर्मचारियों ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद में पेट्रोल पंप बेगमाबाद निवासी आकाश दीक्षित काम करते हैं। शनिवार रात स्कूटी सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर आए। पेट्रोल लेने के लिए लंबी कतार लगी हुई थी। युवक स्कूटी लेकर कतार तोड़कर आगे आ गए और जल्दी पेट्रोल डालने के लिए कहने लगे। सेल्समैन ने कतार में लगकर पेट्रोल लेने की बात कही। इससे गुस्साए युवकों ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और सेल...