पहले पी साथ में बैठकर शराब, फिर बुलेट बाइक और रूपए लेकर हुए फरार
हाथरस, जून 27 -- मुरसान। कोतवाली क्षेत्र के गांव महामौनी में एक युवक ने अपने ही दोस्त को पहले शराब पिलाई। उसके बाद बुलेट बाइक और रूपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव महामोनी निवासी भूरा पुत्र धर्मवीर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि वह और उसका भाई नेहना अपनी काली बुलेट बाइक से आ रहा था। इसी दौरान गांव के जितेंद्र पुत्र मुन्नालाल ने नेहना को शराब पिलाई। शराब के नशे में नेहना अचेत हो गया। आरोप है कि जितेंद्र उसे उसी हालत में छोड़कर नेहना की बुलेट बाइक और उसकी डिग्गी में रखे पैसे लेकर फरार हो गया। भूरा ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली。 यह भी पढ़ें- पहले पी साथ में बैठकर शराब, फिर बुलेट बाइक और रूपए लेकर हुए फरारट्रैक्टर चोरी के मामले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.