नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- संवाददाता, रामपुर: यूपी के रामपुर में पारिवारिक कलह ने शुक्रवार को एक हंसते-खेलते किसान परिवार की खुशियां छीन ली। मिलक कोतवाली क्षेत्र के पटिया गांव में पहले 40 साल की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर से सदमे में आए 45 वर्षीय किसान ने भी फांसी लगा जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पटिया गांव का रहने वाला राजेंद्र प्रसाद खेती करता था। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पारिवारिक कलह के चलते उसकी पत्नी रंपा देवी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मिलक के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बरेली के निज...