भिंड, जुलाई 5 -- मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मौ थाना इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक शख्स ने अपनी पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया और बाद में स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां गंभीर हालत में उसका इलाज किया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।पहले पत्नी को फिर खुद को भी मारी गोली इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि गोहद अनुभाग के मौ थाना क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज यादव शनिवार देर शाम अपनी पत्नी रामदेवी और पुत्री मोहिनी के साथ गांव के बाहर स्थित गौशाला पहुंचा था। कमरे के भीतर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान मनोज ने अव...