नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- गोवा के क्लब में आग से जान गंवाने वालों में गाजियाबाद के विनोद भी शामिल हैं। अपनी पत्नी की जान बचाने के बाद वह दिल्ली में रहने वाली अपनी तीन सालियों को बचाने क्लब के अंदर गए थे और इस दौरान उन्होंने अपनी जान गंवा दी थी। तीनों सालियों की भी मौत हो गई थी। वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित लोराइज इमारत के फ्लैट में रहने वाले विनोद कुमार व्यवहारकुशल थे। फिलहाल इस घर पर ताला लगा हुआ है। गोवा में शनिवार रात एक क्लब में भीषण आग लग गई थी। इसमें मरने वाले 25 लोगों में वसुंधरा निवासी विनोद कुमार भी शामिल हैं। विनोद अपनी पत्नी भावना जोशी और साली सरोज जोशी, अनीता जोशी और कमला जोशी के साथ क्लब में गए थे। आग लगने पर वह पत्नी को क्लब के बाहर लेकर आ गए थे। इसके बाद तीनों सालियों को बचाने गए थे। सालियों को बचाने के दौरान उन्होंने जान गंवा दी ...