रांची, जनवरी 28 -- झारखंड के रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और अब खुद भी सुसाइड कर लिया। पत्नी की हत्या के चार दिन पति का शव भी लाश रांची के एक मकान से बरामद किया गया है। मामला रांची के डोरंडा मनी टोला का है। यहां शनिवार को तौकीर नाम के एक शख्स ने पत्नी तरन्नुम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद अब तौकीर का शव रांची के एक घर से बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...