गोण्डा, जुलाई 3 -- पति के छोड़ने के बाद पड़ोसी के संपर्क में आई तीन बच्चों की मां को जब वहां से भी दगा मिला तो महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर 60 फीट ऊंचे सिग्नल टॉवर पर चढ़ गई। गोंडा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास लगे टॉवर पर चढ़ने के बाद ऊपर से ही बच्चों समेत नीचे कूदने की धमकी देने लगी तो खलबली मच गई। नीचे भीड़ जुटी तो सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर और कोतवाली नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। किसी अप्रिय घटना से निबटने के लिए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी स्टेशन पर बुला ली गई है। पुलिसकर्मी लगातार लाउड हेलर से महिला को नीचे उतरने के लिए मना रहे हैं, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। महिला ने इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह के रघुकुल विद्यापीठ स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़कर घंटों हंगामा क...