जयपुर, मार्च 12 -- देश में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण पैदा हुए गैस संकट को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह नोटबंदी के दौरान लोगों को बैंकों की कतारों में खड़ा होना पड़ा था, उसी तरह अब गैस सिलेंडर के लिए लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। डोटासरा गुरुवार को जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार आम जनता और उद्योगों को राहत देने के बजाय पूरी तरह विफल नजर आ रही है।नोटबंदी की तरह सिलेंडर के लिए कतारें लगवाईं डोटासरा ने कहा कि देश में एलपीजी की किल्लत के चलते आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संकट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.