अमरोहा, मार्च 19 -- मां भगवती के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री के पूजन के साथ ही चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गए। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से मां के शैलपुत्री स्वरूप का पूजन किया और सुख समृद्धि की मंगलकामना की। शहर व ग्रामीण इलाके के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। विधि विधान से पूजा कर घर में सुखा समृद्धि की कामना की। नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को मां भगवती के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं में इसको लेकर सुबह से ही उत्साह देखा गया। भक्तों ने माता का रोली से तिलक कर पुष्प व फल अर्पित कर नवरात्र व्रत कथा का पाठ किया। इसके बाद आरती व दुर्गा चालीसा के पाठ के साथ ही अज्ञारी पूजन किया। अज्ञारी में श्रद्धालुओं ने हवन सामग्री के साथ ही धूप,कपूर, लौंग, सूखे मेवा, मिश्री-मिष्ठान, देशी घी के साथ आहुति देक...