संवाददाता, मई 1 -- मेरठ के रसूलपुर धौलड़ी गांव में पिता द्वारा बेची गई जमीन के पैसे न दिये जाने से नाराज सिरफिरे बेटे ने पिता की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। एक गोली सिर और दो गोलियां सीने में लगी हैं। वारदात के बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह फरार हो गया।रसूलपुर धौलड़ी निवासी 75वर्षीय ऐजाज अहमद के पांच पुत्र रियाज, मेराज, सिराज, तौकीर और सबसे छोटा मुमताज है। ऐजाज अहमद ने करीब चार माह पहले अपनी चार बीघा खेती की जमीन का 54 लाख रुपये में निवाड़ी निवासी हाफिज को इकरारनामा किया था। बताया जा रहा है कि जमीन की पेशगी करीब चार लाख रुपये उसने अपने बड़े बेटे रियाज अहमद को दे दी। रियाज अहमद ने इन पैसे से तीन माह पहले अपनी बेटी का निकाह किया था।पैसे नहीं देने पर लाइसेंसी पिस्टल से बरसाईं गोलियां ऐजाज ने 13 अप्रैल को जमीन का बैना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.