नई दिल्ली, अगस्त 24 -- अंकित कुमार चौधरी, देहरादून देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पहले दोस्तों में दूध पीने की शर्त लगी थी। फिर कुश्ती के दौरान हादसे में युवक की जान चली गई। पुलिस के शक का आधार यह है कि आरोपियों ने हत्या के बाद घटनास्थल को पानी से धोया था। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे घटना की सूचना मिली। पता चला कि इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाला इफ्तिखार (22) निवासी रक्षा विहार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद निकट स्थित अपने दोस्त अनस के दफ्तर में गया था। कुछ देर बाद घायल इफ्तिखार को अनस और अन्य साथी इलाज के लिए ...