बिजनौर, जून 8 -- जिले में सोमवार को तीन दिवसीय पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा प्रथम दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपंन हो गई। जिले में पहले दिन दोनों पालियों में 8016 परीक्षार्थी ने पुलिस भर्ती परीक्षा दी, जबकि 2,441 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर द्विस्तरीय सुरक्षा घेरा के बाद ही परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में पहुंचे। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। कुल 31,392 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि प्रत्येक पाली में 5,232 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को पहली पाली में 5232 में से 4001 ने परीक्षा दी और 1,231 अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 4015 ने परीक्षा दी...