लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताउप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में पहले दिन शनिवार को 33 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी जिलों में दोनों पालियों परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। पहले दिन की परीक्षा के लिए लगभग 1.36 लाख अभ्यर्थियों ने अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड नहीं किए। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने विभिन्न चैनलों के जरिए भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर धन उगाही व ठगी का प्रयास करने वालों के विरुद्ध लखनऊ की हुसैनगंज कोतवाली में अब तक सात मुकदमे दर्ज कराए हैं।दरोगा भर्ती परीक्षा सभी जिलों में कुल 1090 परीक्षा केंद्रों में हुई। शनिवार सुबह 10 से 12 बजे के मध्य पहली पाली की परीक्षा में कुल 2,63,838 अभ्यर्थी शामिल हुए। दोपहर तीन से पांच बजे के मध्य हुई दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 2,...