अल्मोड़ा, जुलाई 26 -- अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज मे नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए कुल 361 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 310 परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 51 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आज भी परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। डीएम अंशुल सिंह के निर्देशन में परीक्षा संपन्न हुई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन में योगदान देने वाले सभी अधीक्षक, पर्यवेक्षकों, कक्ष निरीक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों व अन्य सहयोगी कार्मिकों का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...