गाजीपुर, अप्रैल 25 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को जनपद के 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। पहले दिन 27 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पर नहीं पहुंचे। एसपी सिटी ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहले दिन दोनों पालियों में कुल 9024 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे जिसमें 6560 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा के दौरान किसी को प्रश्न पत्र आसान लगा तो किसी को कठिन। तेज धूप होने के बावजूद परीक्षार्थियों में उत्साह रहा। एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले दिन 11 केंद्रों पर परीक्षा के लिए दो पालियों में 9024 छात्र पंजीकृत थे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले 1500 अभ्यर्थियों ने छोड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.