मेरठ, जून 4 -- बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टीजीटी) दो पालियों में हुई। मेरठ में परीक्षा के लिए 37 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन परीक्षा में 28 हजार 147 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 17 हजार 654 अभ्यर्थियों ने दोनों पालियों की परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में दोनों पालियों में सख्ती के साथ प्रवेश देखने को मिला। मुख्यद्वार पर ही तलाशी ली गई और सभी जरुरी कागजात भी चेक किए गए। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। साथ ही केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी गई। पहली पाली की परीक्षा छूटने पर कुछ केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति रही। यह भी पढ़ें- टीजीटी परीक्षा कैमरों की निगरानी में हुई सात केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा हालांकि आवागमन व्यवस्थित करने...