गढ़वा, मार्च 6 -- कांडी। प्रखंड के चार परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को जैक की ओर से आयोजित 9वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन 1537 बच्चों ने हिन्दी, अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय की परीक्षा लिखी। सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज सेंटर पर 425 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं जमा दो उच्च विद्यालय कांडी सेंटर पर 623 ने परीक्षा लिखी, जबकि चार अनुपस्थित रहे। स्तरोन्नत उच्च विद्यालय लमारी कला सेंटर पर 168 और मध्य विद्यालय हरिहरपुर सेंटर पर 321 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...