आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुआ। पहले दिन तीन मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट की 14570 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। पहले दिन दोपहर तक का समय प्रधान निरीक्षक और परीक्षकों की टोली बनाने में बीत गया। जिले में कुल तीन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर की 482439 कापियों का मूल्यांकन होना है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जीजीआईसी आजमगढ़, शिब्ली इंटर कालेज और जीआईसी जमुडी को केंद्र बनाया गया है। जीजीआईसी आजमगढ़ मे हाईस्कूल में 144904 और इन्टर की 160802 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। पहले दिन हाईस्कूल की 1839 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 832 परीक्षकों ने किया। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में हाईस्क...