बहराइच, मार्च 18 -- बहराइच,संवाददाता। यूपी बोर्ड दसवीं व बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को जिला मुख्यालय के दो केंद्रों पर शुरू हो गई। हालाकि पहले दिन 50 फीसदी से ज्यादा परीक्षकों के गायब रहने से मूल्यांकन प्रभावित रहा। कई घंटे इंतजार के बाद उनको गैर हाजिर किया गया है। इनकी सूचना डीआईओएस को उपलब्ध कराई गई है। गुरुवार को उपस्थिति दर्ज न कराने पर परीक्षको को नोटिस जारी करने की तैयारी हो रही है। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज में बारहवीं व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दसवीं बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि इंटर की 183085 व दसवीं की 176277 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है। पहले दिन दसवीं की 3378 व बारहवीं की सिर्फ 386 कॉपियों का ही मूल्यांकन किया जा सका है। बारहवीं मूल्यांकन...