गंगापार, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र खुशी व भक्ति भाव के साथ शुरू हो गया। प्रथम दिन देवी की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं ने पतितपावनी मां गंगा में स्नान कर कलश की स्थापना कर नौ दिनों तक के लिए मां का व्रत रखा विधि-विधान से पूजा की। सोरांव गांव स्थित मां सवालखी देवी पर दर्शन पूजन के लिए गुरुवार को सुबह से भीड़ लग गई थी, जो दोपहर तक चलती रही। विभिन्न गंगाघाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उतर पड़ा था। सुबह सात बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक स्नानार्थियों की भीड़ अधिक अधिक रही कि पुलिस ने पांटून पुल पर सिर्फ पैदल बाइक को जाने की अनुमति दे रखी थी। इस दौरान गंगापार से यमुनापार आवागमन करने वाले चार पहिया वाहन अन्य स्नानों से अपने गन्तव्य को गए। भीड़ अधिक पहुंचने से सिरसा कस्बे में टाल चौराहे के पास व श्री नाथ बाबा धाम मंदिर मोड़ पर भीड़ अधिक हो...