प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के 43 केंद्रों पर आयोजित यूपी पुलिस उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को साढ़े छह हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न हुई। पहले दिन किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी व नकचली के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली।दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन शनिवार को कुल 26880 पंजीकृत अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 20352 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 6528 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 13440 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 10118 ने परीक्षा दी और 3322 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 13440 में से 10234 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3206 ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.