मोतिहारी, जुलाई 31 -- अरेराज, निसं। आध्यात्मिक मास सावन के पहले दिन गुरुवार को बिहार का काशी बाबा सोमेश्वर नाथ के दरबार में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हर हर महादेव व बोल बम के उद्घोष के बीच हजारों शिवभक्तों ने विभिन्न नदियों के जल से बाबा का अभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की बैरिकेडिंग से होकर मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचने की सुविधा प्रदान की गई। सोमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज ने बताया कि सावन के प्रथम शुक्रवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारी की गई है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: दमामी धाम में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित व सीओ विनोद पांडे ने बताया कि सावन के प्रथम शुक्रवार को लेकर मेला ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा ...