बिजनौर, अक्टूबर 3 -- जिले में पहले दिन धान खरीद केन्द्रों पर धान की खरीद नहीं हुई। कर्मचारी धान खरीदने के लिए तैयार रहे लेकिन क्रय केन्द्रों पर धान नहीं आया। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धान खरीदने के लिए क्रय केन्द्रों पर पूरी तैयारी है। जिले में धान खरीद का लक्ष्य 53 हजार मीट्रिक टन है। धान खरीदने के लिए 30 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। धान खरीद केन्द्रों पर जरूरत का सामान और बारदाना आदि पहुंच गया है। क्रय केन्द्रों पर धान खरीद की पूरी तैयारी है। धान की खरीद 1 अक्टूबर से होनी थी लेकिन त्योहार की छुट्टी के कारण शुक्रवार से धान खरीद शुरू हुई। पहले दिन धान की खरीद शून्य रही। बतादें कि अभी धान की फसल की कटाई चल रही है। कहीं तो धान की फसल तैयार नहीं हुई है। अभी धान का क्रय केन्द्रों पर आने में समय लग सकता है। वर्जन.... पहले ...