आगरा, अक्टूबर 4 -- खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वावधान में प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। एकलव्य स्टेडियम में तीन दिन चलने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और उप्र कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडल और एक छात्रावास के 250 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। पहले दिन 65 किग्रा भार वर्ग के मैचों में अमर (देवीपाटन मंडल) ने रितेष यादव (आजमगढ़ मंडल) को 13-0, प्रिंस यादव (वाराणसी मंडल) ने रविन्द्र (मुरादाबाद मंडल) को 12-1, मो. गुफरान ने मो. हुसैन (कानपुर मंडल) को 2-1 अंक से हराया। लक्ष्य चौहान (मेरठ मंडल) ने अमन (अलीगढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.