प्रयागराज, जून 16 -- रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार से चार दिवसीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (कबड्डी, जिम्नास्टिक, खो-खो एवं फेंसिंग) प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन कबड्डी के लीग मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में कानपुर जोन ने बरेली जोन को 21-9 अंकों से पराजित किया। वहीं, महिला वर्ग में वाराणसी जोन ने बरेली जोन को 21-6 अंकों से हराया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जोन और पीएसी इकाइयों के कुल 950 महिला और पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज जोन के अलावा पीएसी मध्य, पूर्वी एवं पश्चिमी जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह भी पढ़ें- जूडो में मुरादाबाद के श्रवण और अमरेाहा के विश्व प्रताप अव्वल मुख्य अतिथि 42वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्त...