चंदौली, अप्रैल 1 -- पीडीडीयू नगर, हिटी परिषदीय स्कूलों का नया शैक्षिक सत्र 2026-27 बुधवार से शुरू हो गया। स्कूल खुलते ही विद्यालयों में चहल पहल बढ़ गई है। पहले दिन बच्चों एवं नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को रोरी तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया गया। मिठाई खिलाकर शिक्षकों ने उनका मुंह मीठा कराया। इसके बाद प्रार्थना हुई। वहीं वार्षिक परीक्षाओं का परीक्षाफल भी वितरित किया गया।जिलेभर में 1188 परिषदीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित है। सुबह आठ बजे स्कूल खुलते ही उत्साह के साथ बच्चे विद्यालय पहुंचे। वहां पहले से तैयार शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके अलावा डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूल चलो अभियान रैली की शुरूआत की। इस मौके पर सीडीओ, बीएसए सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.