चंदौली, मार्च 17 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। इस दौरान कुल 1194 विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा एक से आठ तक के करीब एक लाख 90 हजार बच्चे सम्मिलत हुए। शिक्षकों की निगरानी में पहले दिन प्राथमिक में मौखिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बेसिक क्राफ्ट, सम्बंधित कला, कृषि, गृह शिल्प, खेल एवं शारिरिक शिक्षा और स्काउटिंग की लिखित परीक्षा करायी गई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट विद्यालय, सहायता प्राप्त सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों की वार्षिक परीक्षा परीक्षा शुरू की गई है। सभी विद्यालयों में दो पालियों में परीक्षा करायी गई। प्रथम पाली सुबह साढ़ 9 से साढ़े 11 बजे तक हुई। वहीं दूसरी पाली साढ़े 12 से ढ...