मिर्जापुर, मार्च 19 -- मिर्जापुर। खेल निदेशालय उप्र एवं राज्य कुश्ती संघ के समन्वय से तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय ओपेन स्टेट आमंत्रण कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ी पहुंचे। सभी खिलाड़ियों को पहले दिन बुधवार को भिस्कुरी पहाड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में वजन कराया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश के दस जनपदों से 90 कुश्ती खिलाड़ी,दस कोच और प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से नामित 12 निर्णायक पहुंच चुके हैं। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था पहलीबार स्टेडियम के हास्टल में किया गया है। गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता अपनी जीत के लिए भिड़ंत करेंगे। स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष प्रतियोगिता में प्रदेश के दस मंडलों वाराणसी, गोरखपुर, गोरखपुर हास्टल,आजमगढ़,मुरादाबाद,मथुरा,सुलतानपुर,गाजी...